Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 17 तीर्थयात्रियों की मौत

वाहन बुधवार रात 8 बजे दुर्घटना का शिकार हुआ

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 17 तीर्थयात्रियों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (11:31 IST)
Bus fell into ditch in Pakistan:  पाकिस्तान के सिंध (Sindh) और बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांतों के एक सीमावर्ती शहर के पास तीर्थयात्रियों (pilgrims) से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की।

 
तीर्थयात्री मुस्लिम सूफी दरगाह शाह नूरानी जा रहे थे : तीर्थयात्री बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सुदूर मुस्लिम सूफी दरगाह शाह नूरानी जा रहे थे तभी बुधवार को हब शहर में उनकी बस खाई में गिर गई। जिस जगह पर हादसा हुआ, वह कराची से करीब 100 किलोमीटर दूर है। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी। सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के रहने वाले थे।

 
वाहन बुधवार रात 8 बजे दुर्घटना का शिकार हुआ : नकवी ने कहा कि वाहन बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे थट्टा से निकला और बुधवार रात करीब 8 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया। हब में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया। शवों की पहचान की गई जिनमें से कुछ एक ही परिवार के थे। खराब सड़कें, सुरक्षा जागरूकता की कमी और यातायात नियमों की घोर उपेक्षा अक्सर पाकिस्तान में घातक दुर्घटनाओं का कारण बनती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत