Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धुएं की वजह से वापस लौटा मेलानिया ट्रंप का विमान

हमें फॉलो करें धुएं की वजह से वापस लौटा मेलानिया ट्रंप का विमान
, गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (00:42 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को बुधवार को विमान के केबिन में धुएं की वजह से वापस वॉशिंगटन क्षेत्र के सैन्य अड्डे पर लौटना पड़ा।  
 
विमान के ज्वाइंट बेस एंड्रूज लौटने के बाद मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीश्म ने बताया कि सभी ठीक हैं और सुरक्षित हैं। मेलानिया ट्रंप फिलाडेलफिया अस्पताल का निरीक्षण करने वाली थी और उन परिवारों से मिलनेवाली थी जिनके बच्चे ओपियोड से प्रभावित थे। 
 
ग्रीश्म ने बताया कि मेलानिया की टीम इस बात का आकलन कर रही है कि इन परिवारों से मिलने के लिए अब अलग से प्रबंध किए जा सकते हैं या नहीं।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#MeToo : पं. जसराज की पौत्री श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप