Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान में 15 साल की सिख लड़की के साथ एंबुलेंस में किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में 15 साल की सिख लड़की के साथ एंबुलेंस में किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार
, सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (08:54 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने 15 साल की एक सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। वह ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरुद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी।


उन्होंने बताया कि जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। किशोरी के पिता ने बताया कि परिवार ने ननकाना बायपास पर पंजाब आपात सेवा की एक एम्बुलेंस देखी। उन्होंने बताया, हमने एम्बुलेंस के अंदर एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। हम जल्दी ही वाहन तक पहुंचे और देखा कि दो लोग हमारी बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। आरोपियों ने लड़की को दो किलोमीटर दूर गाड़ी से बाहर फेंक दिया और भाग गए।

ननकाना शहर के पुलिस अधिकारी नदीम अहमद ने बताया कि इस संबंध में अहसान अली और समीन हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन