Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में था मास्टर माइंड

हमें फॉलो करें goldy brar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 1 मई 2024 (15:53 IST)
Goldy Brar murder case : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि विरोधी डल्ला लखबीर गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर गोल्डी बरार की जान ले ली। वह सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में मास्टर माइंड था। ALSO READ: दिल्ली पुलिस ने सख्त की सुरक्षा, लगाया ईमेल के स्रोत का पता

मीडिया खबरों के अनुसार, डल्ला लखबीर गैंग ने गोल्डी बरार की जिम्मेदारी ली है। हालांकि गोल्डी की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी नहीं हो सकी है।
 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बरार की पंजाब पुलिस को भी तलाश थी। गोल्डी बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़ा था। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित किया था। भारत के साथ ही कनाडा में भी वह मोस्ट वांटेड था। 

कौन था गोल्डी बराड़ : सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी 2024 में आतंकवादी घोषित किया था। बराड़ का संबंध बब्बर खालसा से भी रहा था। इसी के चलते भारत सरकार ने उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था। 
 
गोल्डी को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। बराड़ ने ही सिद्‍धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ पर कई हत्याओं के साथ ही हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के भी आरोप थे। वह कनाडा से गैंग ऑपरेट करता था। बाद में वह अमेरिका चला गया था। गोल्डी का परिवार पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। बाद में वह फरीदकोट शिफ्ट हो गया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI ने ऐप आधारित निवेश योजना पर कसा शिकंजा, देशभर में अनेक स्थानों पर ली तलाशी