Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैथ्यू हेडन की बेटी हुई हिटमैन की फैन, बोली मुंबईचा राजा रोहित शर्मा (Video)

हमें फॉलो करें rohit sharma
, गुरुवार, 9 मई 2024 (23:33 IST)
मुंबई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म भले ही मौजूदा आईपीएल 2024 में खराब रहा हो। लेकिन इसका उनके फैन क्लब पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मुंबई की सड़कों पर देखें तो अभी भी रोहित शर्मा की दीवानगी बरकरार है। आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम मुंबई इंडियंस है लेकिन रोहित शर्मा का क्रेज अभी तक बरकरार है।

इस फैन क्लब में अभी एक नया नाम जुड़ गया है जो विदेशी है। धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने यह जानने की कोशिश की की मुंबई में रोहित शर्मा की कितनी दीवानगी है।इस वीडियो में पलटन यानी की मुंबई इंडियंस के क्रिकेट प्रशंसकों ने उनको मुंबई चा राजा रोहित शर्मा कहना सिखाया।

अपने पिता मैथ्यू हेडन की तरह ग्रेस हेडन भी एक ऑस्ट्रेलिया ही है और उनके लिए हिंदी भाषा में बोलना एक चुनौती है। लेकिन स्पोर्ट्स चैनल स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो ऐसा लगेगा ही नहीं की ग्रेस हेडन हिंदी में कमजोर है। उन्होंने यह भाषा बहुत जल्दी पकड़ ली और सही उच्चारण से "मुंबई चा राजा रोहित शर्मा" कहना फटाफट सीख लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली की विराट पारी से बैंगलूरू ने पंजाब के खिलाफ बनाए 241 रन