Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Cold in Kashmir: कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से 8 डिग्री नीचे

हमें फॉलो करें Cold in Kashmir: कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से 8 डिग्री नीचे
, सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (11:31 IST)
Cold in Kashmir: उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा (coldest) स्थान रहा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार जल्द, नए और पुराने चेहरों का दिखेगा सामंजस्य