Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: मिथुन राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: मिथुन राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Gemini zodiac sign Mithun Rashi lal kitab 2024 : मिथुन राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके  लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी मिथुन राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर सूर्य और बृहस्पति की कृपा, लेकिन आपको राहु, केतु और मंगल की चाल से बचकर रहना होगा। आर्थिन कनुकसान के साथ ही सेहत के हाल बिगड़ने के आसान हैं। संकटों से बचना और आर्थिक स्थिति मजबूत करना है तो 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भी इस वीडियो में बहुत सारी जानकारी हम आपको देंगे जो निश्चित रूप से आपके लिए काम की रहेगी।
 
लाल किताब मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Mithun rashi Varshik Rashifal 2024:
 
मिथुन राशि करियर और नौकरी 2024 | Gemini career and job 2024: वर्ष 2024 के ग्रह नक्षत्र यह बता रहे हैं कि यदि आप कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट से सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो असफल ही होंगे। यदि आप मेहनत करते हैं तो 30 अप्रैल तक देवगुरु बृहस्पति आपका साथ देंगे। तब तक आप करियर या नौकरी में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि बृहस्पति देव आपकी कुंडली के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अप्रैल के अंत तक प्रमोशन के योग भी बनेंगे। इसके बाद आपको कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा भी करना पड़ सकती है। यदि आप मेहनत नहीं करके शॉर्टकट अपनाते हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 
मिथुन राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Gemini exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 में चौथे भाव में केतु होने से शिक्षा में रुकावट आ सकती है, लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो यह रुकावट दूर हो जाएगी। लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलेगी। फिर चाहे वह प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई अन्य परीक्षा। आपको बृहस्पति देव का साथ मिलेगा। आपकी राशि के अष्टम और नवम भाव के स्वामी शनि महाराज नवम भाव में रहेंगे तो वे उच्च शिक्षा में आपका सहयोग करेंगे। यानी आप रुकावटों के बावजूद डिग्री हासिल कर ही लेंगे। गुरु और शनि को साधने से विदेश में शिक्षा के योग भी बन जाएंगे।
webdunia
मिथुन राशि व्यापार 2024 | Gemini business 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र के चलते व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी का व्यापार है तो समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि वर्ष के मार्च के बाद व्यापार में ग्रोथ मिलेगी। मई में बृहस्पति के द्वादश भाव में जाने से व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। अक्टूबर के बाद व्यापार को लेकर नई योजना पर कार्य करें और सोच समझकर निवेश करें। शनि के प्रभाव के चलते आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: पंचम भाव में बृहस्पति की दृष्टि रहने के कारण वर्ष 2024 प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा रहेगा। आपको सच्चे और ईमानदार बने रहने की जरूरत है। रिश्ते में मर्यादा का ध्यान रखें। इस साल सिंगल से डबल होने की योजना बना सकते हैं। संतान की इच्छा रखने वालों को इस वर्ष खुशी मिल सकती है। इसके लिए केतु के उपाय जरूर करें। हालांकि चतुर्थ भाव में केतु और दशम भाव में राहु के विराजमान होने के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। आप यदि समझदार हैं तो शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मिथुन राशि सेहत 2024 | Gemini Health 2024: शुक्र और बुध के आपके छठे भाव में तथा सूर्य और मंगल के सप्तम भाव में होने से यह वर्ष सेहत की दृष्टि से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी लाइफ स्टाइल और फूड हैबिट में चेंज करना होगा। अन्यथा किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। केतु चौथे और राहु दसवें भाव में होने से फेफड़ों में संक्रमण हो सकता है। इसी के साथ ही पेट संबंधी शिकायत रहेगी। पैरों में दर्द और आंखों की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ही उचित खानपान पर ध्यान देने की भी जरूरत है।
मिथुन राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Gemini financial status 2024: आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष 2024 में वर्ष की शुरुआत में खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी। बृहस्पति के मई के माह में द्वादश भाव में जाने से खर्चों में तेजी आएगी। मंगल अष्टम भाव में होने और बुध और शुक्र के सप्तम भाव में चले जाने से धन का नुकसान हो सकता है, मंगल के कारण गुप्त धन की प्राप्ति भी हो सकती है। हालांकि यदि आपने सेहत का पहले से ही ध्यान रखा है तो अस्पताल के अनावश्यक खर्चों से बच जाएंगे। वर्ष के मध्य की शुरुआत में सूर्य के एकादश भाव में होने से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।  एकादश भाव में बृहस्पति महाराज और उनके ऊपर नवमेश शनि की दृष्टि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
webdunia
मिथुन राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Gemini:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल मिथुन राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला आसान से उपाय है कि राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए या चंडी पाठ करें। यह आपकी सेहत में सुधार करेगा। हो सके तो प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।
 
-  दूसरा उपाय यह है कि आपको प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे सूर्य और मंगल का अच्छा प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। 
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक चुनौतियों को दूर करने के लिए किसी भी मंगलवार के दिन या तो अनार का पौधा लगाएं या फिर नीम का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें।
 
- चौथा उपाय भी बहु‍त सरल है। नौकरी, व्यापार, सेहत और अन्य क्षेत्र में चल रहे संकट को दूर करने के लिए श्री गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करें।
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 3 और 6 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 3, 6, 12, 15, 21, 24, 30 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 4 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला 4 और 13 तारीख को न लें।
- आपका भाग्यशाली कलर हरा और पीला है। लेकिन लाल, चमकीले सफेद और स्लेटी कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला ब्याज का धंधा, अपना का अपमान और घर को गंदा रखना।
- इसी के साथ ही आपको शनि के मंदे कार्य करने से बचना होगा।
- इस वर्ष सेहत का आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Love life Horoscope 2024 : जानिए नववर्ष 2024 में 12 राशियों का वार्षिक लव लाइफ राशिफल