Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup के लिए अपनाया अनोखा तरीका, 2007 के विश्व चैंपियंस को दी ऐलान की जिम्मेदारी

मार्श की अगुवाई में आस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम घोषित, स्मिथ , मैकगुर्क को जगह नहीं

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup के लिए अपनाया अनोखा तरीका, 2007 के विश्व चैंपियंस को दी ऐलान की जिम्मेदारी

WD Sports Desk

, बुधवार, 1 मई 2024 (15:16 IST)
Australia Squad for T20 World Cup :  हरफनमौला मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को टी20 विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का कप्तान चुना गया जबकि अनुभवी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और युवा जैक फ्रेसर मैकगुर्क (Jake Fraser-McGurk) को टीम में जगह नहीं मिली है।
 
यह एक दशक में पहली बार है कि पूर्व कप्तान और आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक स्मिथ को विश्व कप टीम से बाहर रखा गया है।

चयनकर्ताओं ने ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर और मार्श पर भरोसा जताया है। आईपीएल में किसी टीम के साथ करार नहीं होने से भी स्मिथ को नुकसान हुआ।
 
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में शुमार स्मिथ ने 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 . 45 की स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए है।
 
 
वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitalszdz) के लिए पांच मैचों में 237 . 50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बना चुके मैकगुर्क का दावा भी पुख्ता था लेकिन चयनकर्ताओं ने कैमरन ग्रीन और जोश इंगलिस को चुना।
 
टीमों के पास 25 मई तक बदलाव का मौका होगा जिसके बाद आईसीसी इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होगी।
 
आस्ट्रेलियाई टीम :
 
मिचेल मार्श ( कप्तान ), एश्टोन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर , एडम जम्पा।    (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं IPL में बैन, MI की रोहित को मिल सकती है कप्तानी