Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाशिम अमला ने विराट कोहली को पछाड़ा

हमें फॉलो करें हाशिम अमला ने विराट कोहली को पछाड़ा
किम्बर्ली , सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (22:45 IST)
किम्बर्ली। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए  बांग्‍लादेश के खिलाफ रविवार को पहले वनडे में अपने करियर का 26वां शतक लगाकर भारतीय कप्तान विराट को पीछे छोड़ दिया है। 
        
अमला ने मात्र 154 पारियों में ही अपने वनडे करियर का 26वां शतक ठोका। विराट ने इस उपलब्धि  तक  पहुंचने के लिए 166 पारियों का सहारा लिया था। अमला ने इससे पहले सबसे तेज 7000 रन  भी बनाए हैं। उन्होंने  150 पारियों में ही 7000 रन का आंकड़ा छुआ जबकि विराट ने 7000 रन तक  पहुंचने के लिए 169 पारियों का सहारा  लिया। 
         
जहां अमला ने विराट के रिकॉर्ड को तोड़ा है तो वहीं उनके जोड़ीदार क्विंटन डी कॉक ने अपना 13वां  शतक  लगाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। विराट ने 83 पारियों में अपने  वनडे करियर का 13वां शतक लगाया था और अब डी कॉक भी 83 पारियों में  अपने वनडे करियर  का 13 वां शतक लगाकर विराट की बराबरी पर आ खड़े हुए हैं।
          
क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले  वनडे  में 282 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। ये किसी भी दक्षिण अफ्रीकी की जोड़ी की  ओर से वनडे क्रिकेट में  सबसे बड़ी साझेदारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व टे‍निस रैंकिंग : फेडरर और नडाल में घटा फासला, शारापोवा की लंबी छलांग