Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशिया कप : भारत-पाकिस्तान मुकाबला, कौन रहा किस पर भारी

हमें फॉलो करें एशिया कप : भारत-पाकिस्तान मुकाबला, कौन रहा किस पर भारी
, बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (11:21 IST)
दुबई। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को मुकाबले का इंतजार रहता है। देखिए भारत और पाकिस्तान के पिछले मैचों में जीत-हार के आंकड़े :


- भारत-पाकिस्तान के बीच 12 बार भिड़ंत हुई है। इसमें 6 बार भारतीय टीम और पांच बार पाकिस्तान जीता है जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। 
 
- भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 129 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 52 में भारत और 73 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।
 
- भारत और पाकिस्तान के बीच यूएई में 26 मैच हुए हैं। इनमें 7 में भारत और 19 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला मुकाबला होगा।
 
- यूएई में भारत और पाकिस्तान का अंतिम मुकाबला 2006 में खेला गया था। इसमें भारत ने 51 रनों से जीत दर्ज की थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया कप : मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान का आया बड़ा बयान