Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

हमें फॉलो करें ambedkar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (14:35 IST)
Chirag Paswan news in hindi : बिहार के हाजीपुर से राजग उम्मीदवार और लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान द्वारा अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उसे 51 लीटर दूध से धोया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
हाजीपुर में नामांकन के बाद चिराग पासवान ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद भीम आर्मी संघ से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने चिराग पासवान के विरोध में नारे लगाते हुए उन्हें दलित विरोधी करार दिया और अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से धोया।
 
दूध से मूर्ति धोने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये वही सामंती मानसिकता है जिसके खिलाफ रामविलास पासवान जी ने लड़ाई लड़ी थी।
 
उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की बात करके बिहार और बिहारियों के विकास की बात करता हूं तो ये कांग्रेस और राजद के नेता व उनके समर्थक जाति, छूत-अछूत और भेदभाव की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे में हर जाति-धर्म के सभ्य बिहारी ये देख रहे हैं कि बिहार में इन भावनाओं को कौन भड़का रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शतरंज की चालें बाक़ी हैं, इंतज़ार कीजिए, Rahul के Raebareli से लड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत ने समझाई क्रोनोलॉजी