Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मप्र में कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री ‌मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

हमें फॉलो करें मप्र में कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भोपाल , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (23:15 IST)
Former minister Deepak Saxena joins BJP : मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार कमलनाथ के कट्‌टर समर्थक और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना आज उनका साथ छोड़ भाजपा में शा‍मिल हो गए। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक सक्सेना को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले गौरव वल्लभ का इस्तीफा, जानिए क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ?
खबरों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे कयासों के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के बेहद करीबी दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। सक्सेना ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।
webdunia

भाजपा में शामिल होने से पहले दीपक सक्सेना ने कहा कि मुझे कमलनाथ को छोड़ने का बहुत दुख है, साथ ही भाजपा ज्वाइन करने की खुशी भी है। अपने 4 बार के विधायकी कार्यकाल में दीपक सक्सेना 2 बार पीएचई मंत्री बनाए गए और कैबिनेट मंत्री बने। इतना ही नहीं अपेक्स बैंक के डायरेक्टर के रूप में दीपक सक्सेना ने 8 देशों की यात्रा भी की।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में क्यों भगदड़, बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की क्या है वजह?
यह सभी उपलब्धियां दीपक सक्सेना को कमलनाथ के साथ रहने के कारण मिली। नकुलनाथ के सवाल पर दीपक सक्सेना कोई भी जवाब देने से बचते नजर आए, बोले कि नकुलनाथ के साथ क्या होगा और छिंदवाड़ा को कौन जीतेगा, ये तो वक्त बताएगा।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

I.N.D.I.A गठबंधन से प्रधानमंत्री कौन, किसका नाम लिया राहुल गांधी ने