Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नित्यानंद राय ने दाखिल किया हलफनामा, स्वयं को बताया 15.45 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक

पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति

हमें फॉलो करें नित्यानंद राय ने दाखिल किया हलफनामा, स्वयं को बताया 15.45 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (15:42 IST)
Lok Sabha Election 2024: बिहार की उजियारपुर (UJiyarpur) लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में पुन: चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के पास 15.45 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।

 
पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति : राय द्वारा नामांकन पत्र के साथ पटना में निर्वाचन अधिकारी को पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। राय ने मंगलवार को उजियारपुर लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को उजियारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे।

 
राय के पास  5.52 करोड़ रुपए की चल और 9.92 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति : हलफनामे में राय ने घोषणा की कि उनके पास 5.52 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है और 9.92 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। राय की पत्नी के पास 42.9 लाख रुपए की चल संपत्ति और 2.04 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के पास 3.25 लाख रुपए और उनकी पत्नी के पास 1.35 लाख रुपए की नकद राशि है।

 
राय के पास 4 और पत्नी के पास 1 बैंक खाता : राय के पास 4 बैंक खाते और 13.20 लाख रुपए के सोने के आभूषण हैं। उनकी पत्नी के पास 1 बैंक खाता है और 21.60 लाख रुपए के सोने के आभूषण और 1.23 लाख रुपए के चांदी के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार राय की अचल संपत्ति में शीशम के 2704, महोगनी के 1831 और आम के और लीची के 105 पेड़ की पैतृक संपत्ति भी शामिल हैं। इसके अलावा वे डेयरी का संचालन भी करते हैं जिसमें उनके पास 14 गायें और 12 भैंसें हैं। वर्ष 2022-2023 के लिए उनकी आय 11,51,530 रुपए थी।
 
इस बार के चुनाव में राय का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आलोक मेहता से है, जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। राय ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उजियारपुर से वर्ष 2014 और 2019 का आम चुनाव जीता था। इससे पहले उन्होंने 2000, 2005 और 2010 में हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2016 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राय को भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष भी बनाया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता ढुल्लू महतो के खिलाफ FIR, धनबाद से लड़ रहे हैं चुनाव