Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेलगावी में पीएम मोदी बोले, शहजादे में मुगलों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं

हमें फॉलो करें narendra  modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 अप्रैल 2024 (12:13 IST)
PM Modi in Karnataka : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहजादे ने राजा - महाराजाओं को अपमान किया। राजाओं को शहजादे ने अत्याचारी कहा। मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते। 
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देशहित की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।
कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है। जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा