Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी बोले, पूरे भारत में रिकॉर्ड संख्या में राजग को वोट दे रहे लोग

हमें फॉलो करें Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (23:19 IST)
PM Modi's statement after voting in Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट दे रहे हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, पहला चरण, जबरदस्त प्रतिक्रिया! आज वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आज के मतदान से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। यह स्पष्ट है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में राजग को वोट दे रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर शुक्रवार को लगभग 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में 8 सीटों पर 57.71 फीसदी हुआ मतदान, जानिए क्‍या कहते हैं मतदाता...