Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

हमें फॉलो करें Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) , रविवार, 19 मई 2024 (18:23 IST)
Prime Minister Modi's statement regarding socio and religious organizations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों की रविवार को निंदा करते हुए कहा कि वह अपने वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को धमका रही हैं। मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शालीनता की हदें लांघकर इतना नीचे गिर गई है कि वह इनके खिलाफ अफवाहें फैला रही है।
अफवाहें फैलाकर तृणमूल कांग्रेस अपनी हदें पार कर रही : मोदी ने पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस शालीनता की हदें लांघकर इतना नीचे गिर गई है कि वह इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ अफवाहें फैला रही है। उन्होंने कहा, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ अफवाहें फैलाकर तृणमूल अपनी हदें पार कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) उन्हें धमकी दे रही हैं। वह सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उन्हें धमकी दे रहे हैं।
 
कुछ संत भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे : बनर्जी ने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के गोघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ संत दिल्ली में भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे हैं। जो लोग मंदिरों की देखभाल कर रहे हैं, वे महान आध्यात्मिक कार्य कर रहे हैं, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर रहा। हम संतों का सम्मान करते हैं।
किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा : मोदी ने तृणमूल समेत भ्रष्ट ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, यह मोदी की गारंटी है कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, चार जून को नई सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में गुजरेगी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी