Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बंगाल में गुंडे राज कर रहे और लोग डर रहे', ममता बनर्जी पर राजनाथ सिंह ने जमकर निशाना साधा

हमें फॉलो करें Rajnath Singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जलांगी (पश्चिम बंगाल) , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (18:40 IST)
Rajnath Singh's statement regarding West Bengal : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं।
राजनाथ ने यहां मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर दुनियाभर के लोग शर्मिंदा हैं।
तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के साथ-साथ आदिवासियों सहित ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं। रक्षामंत्री ने कहा, यहां राज्य में गुंडों का बोलबाला है और लोग डरे हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अरविंद को मारने की साजिश, उन्हें सही दवा नहीं दी जा रही', रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल