Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कड़ाके की ठंड में आधी रात में CM मोहन यादव कैंसर अस्पताल और रैन बसेरे में पहुंचे, बांटे कंबल और मरीजों से की बात

हमें फॉलो करें कड़ाके की ठंड में आधी रात में CM  मोहन यादव कैंसर अस्पताल और रैन बसेरे में पहुंचे, बांटे कंबल और मरीजों से की बात
, गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (00:02 IST)
भोपाल। भोपाल में कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार रात फुटफाथ पर रह रहे लोगों के बीच पहुंचक उनको कंबल प्रदान किए। इसके साथ मुख्यमंत्री गुरुवार रात राजधानी के जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे और यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों से चर्चा कर ढांढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार  पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मरीजों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा ,मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की श्रीमती गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय के नजदीक लाल परेड के पास फुटपाथ पर रात में रुके लोगों को कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी श्रीमती शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वाजपेयी  कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधीनगर भोपाल की झुग्गी में रहने वाली एक मां बेटी ने बताया कि परिवार के विवाद के कारण वे यहां आ गई हैं उनके पास पर्याप्त गर्म वस्त्र हैं और यह विवाद सुलझ जाए तो वह घर चली जाएगी। यह मां बेटी वी आई पी रोड पर फुटपाथ पर बैठी थी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय के पास फुटपाथ पर रात्रि विश्राम कर रहे नागरिकों से भी बातचीत की उन्हें कंबल प्रदान किया नगर के स्थान को देखने के बाद नागरिकों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह को ऐसे नागरिकों की शीतकाल में आवश्यक सहायता के लिए दल गठित कर सहायता देने के निर्देश दिए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा में भड़कीं BJP सांसद, बोलीं- हम महिलाओं को भी बोलने दीजिए...