Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा
, बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (07:40 IST)
मध्यप्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को 113 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा 109 सीटों पर विजय हुई है। एक सीट पर गिनती चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। 
 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को अकेले के दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने 229 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस 113 सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। बसपा को 2 और सपा को 1 और निर्दलीय को 4 सीटें मिली हैं। 24 घंटे बाद भी एक सीट पर गिनती जारी है।
webdunia
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कमलनाथ ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर दावा किया कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। कमलनाथ का दावा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का भरोसा दिया है। कमलनाथ के इस पत्र के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सभी की निगाहें अब राजभवन पर टिक गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में कांग्रेस ने दी भाजपा को शिकस्त, वसुंधरा का इस्तीफा