Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराज को ओबीसी कार्ड से घेरने की तैयारी, कांग्रेस ने अरुण यादव को मैदान में उतारा

हमें फॉलो करें शिवराज को ओबीसी कार्ड से घेरने की तैयारी, कांग्रेस ने अरुण यादव को मैदान में उतारा

विशेष प्रतिनिधि

, गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (23:09 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि एक सीट समाजवादी नेता शरद यादव की पार्टी के लिए छोड़ दी है। अरुण यादव कांग्रेस के बड़े ओबीसी चेहरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
 
 
गुरुवार देर रात जारी अंतिम सूची में कांग्रेस ने इंदौर-1 सीट से प्रीति अग्निहोत्री की जगह संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया। बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले की जतारा (सु.) सीट को लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दिया गया है। रतलाम ग्रामीण में लक्ष्मण सिंह डिंडोर के स्थान पर थावर लाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। 
webdunia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक कांग्रेस की तरफ से अर्जुन आर्य टिकट की दावेदारी कर रहे थे। अजुर्न आर्य को सपा ने बुदनी से अपना प्रत्याशी बनाया था। बाद में अर्जुन आर्य ने अपना टिकट लौटा दिया था।
ये हैं नाम- 
नपुर (सु.) - ज्ञानवती सिंह
बुधनी : अरुण यादव
इंदौर- 1 संजय शुक्ला 
इंदौर- 2 मोहन सिंह सेंगर 
इंदौर-5 : सत्यनारायण पटेल
रतलाम ग्रामीण : थावर लाल भूरिया
जतारा (सु.) : लोकतांत्रिक जनता दल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश : बीजेपी ने जारी की अंतिम लिस्ट, मंत्री कुसुम मेहदेले का नाम कटा