Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kuno National Park : दक्षिण अफ्रीका से निकले 12 चीते, वायुसेना का विमान शनिवार को पहुंचेगा कूनो

हमें फॉलो करें Kuno National Park : दक्षिण अफ्रीका से निकले 12 चीते, वायुसेना का विमान शनिवार को पहुंचेगा कूनो
, शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (20:34 IST)
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए 8 चीतों को अब नए दोस्त मिलने जा रहे हैं। 18 फरवरी को पार्क में 12 नए चीतों को छोड़ा जाएगा। इस बार सभी चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे हैं। इनमें 7 नर चीते हैं, जबकि 5 मादा चीते शामिल हैं।दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लेकर भारतीय वायुसेना का C17 ग्लोबमास्टर विमान रवाना हो चुका है।

खबरों के अनुसार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर भारत से विलुप्त हो चुके जंगली चीतों को 'कुनो नेशनल पार्क' में छोड़ा था। इन्हें नामीबिया से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत भारत में लाया गया था। इसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को भारतीय वायुसेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान से भारत लाया जा रहा है।
webdunia

वायुसेना का विमान कल यानी शनिवार को इन चीतों को लेकर मध्य प्रदेश के कूनो राष्‍ट्रीय उद्यान, श्योपुर पहुंच रहा है। दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लेकर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान ने आज सुबह हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी है। इनमें 7 नर चीते हैं, जबकि 5 मादा चीते शामिल हैं। इन 12 चीतों के आगमन के बाद अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।
webdunia

चीता प्रोजेक्ट के प्रमुख एसपी यादव के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लेकर विशेष विमान 18 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरबेस पहुंचेगा। इसके बाद इन्‍हें हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे कूनो नेशनल पार्क लाया जाएगा। इन चीतों के स्वागत के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, शव को 3 KM तक घसीटता रहा चालक