Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

AAP नेता का दावा, भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान

आप विधायकों को आ रहे हैं धमकीभरे फोन

हमें फॉलो करें sandeep pathak

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 28 मार्च 2024 (12:11 IST)
AAP news in hindi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गुरुवार को दावा किया कि आप के विधायकों को फोन कर पार्टी छोड़ने या परिणाम भुगतने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी से देश को नुकसान होगा। पाठक ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यहां एक अदालत में पेश किए जाने से पहले की है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है और इससे देश को नुकसान होगा। आप नेता ने कहा कि हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को फोन किया जा रहा है। फोन करने वाले कह रहे हैं कि जो चाहिए, बोलो, मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं”।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है, और यह जनता का अधिकार है। भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ कर रही है। इसका नुकसान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा।
 
अपनी पोस्ट में पाठक ने यह भी कहा कि देश को तोड़ने के लिए पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुग़लों द्वारा किए गए हैं और इसका इतिहास गवाह है कि वे सारे प्रयास असफल हुए। भाजपा का भी यह प्रयास असफल होगा।
 
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब पहली बार अरविंद केजरीवाल जी को समन आया था तभी से अरविंद केजरीवाल जी एक बात कह रहे थे कि इनका मक़सद जांच नहीं है। इनका मकसद है कि जैसे ही वो जेल में जाए तो दिल्ली और पंजाब में इनके विधायक तोड़ कर सरकार गिराई जाएं क्योंकि बीजेपी चुनाव में AAP को दिल्ली और पंजाब में नहीं हरा सकती है।

भाजपा नेता ने किया पलटवार : पाठक को ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन्हें उस भाजपा नेता का नाम बताने की चुनौती दी जिसने किसी आप विधायक को फोन कर प्रलोभन दिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सच यह है कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के किस्सों के चलते आप का कुनबा बिखर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलीप घोष की बढ़ी मुश्किलें, ममता पर टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज