Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में राजग ने किया सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव...

हमें फॉलो करें बिहार में राजग ने किया सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव...
पटना , रविवार, 23 दिसंबर 2018 (12:27 IST)
बिहार में राजग नेताओं के बीच जारी बवाल उस समय थम गया जब भाजपा, जदयू और लोजपा नेताओं ने रविवार को सीटों का बंटवारा कर लिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। 
 
बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लोजपा को 6 सीटों दी गई है। साथ ही लोजपा को राज्यसभा की भी एक सीट दी गई है। 
 
अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान भी उपस्थित थे।

नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा कि बिहार में राजग ने सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है और गठबंधन यहां बड़ी जीत दर्ज करेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अटलजी पर सौ रुपए का सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है इसमें खास...