Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में ऑटो से भी सस्ता हो गया है हवाई जहाज का सफर : जयंत सिन्हा

हमें फॉलो करें देश में ऑटो से भी सस्ता हो गया है हवाई जहाज का सफर : जयंत सिन्हा
, मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (15:28 IST)
केंद्रीय विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने दावा किया है कि देश में हवाई जहाज का किराया ऑटो से भी सस्ता हो गया है।
 
गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण समारोह में सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में ऑटो का किराया 10 रुपए प्रति किलोमीटर है, जबकि विमान में सफर के लिए करीब 4 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही किराया खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के साथ ही पूरे देश में विमानन क्रांति की लहर चल रही है।
webdunia
जयंत सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में नागर विमानन क्षेत्र में क्रांति साफतौर पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जहां वर्ष 2013 में विमान से सफर करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या करीब 6 करोड़ थी, जो वर्ष 2018 में बढ़कर 12 करोड़ हो गई है। इसका मतलब है कि दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक स्‍तर पर गिरावट से सोना लुढ़का, चांदी चमकी