Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP ने की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को बर्खास्त करने की मांग

हमें फॉलो करें BJP ने की तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को बर्खास्त करने की मांग
नई दिल्ली , शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (09:53 IST)
Demand to dismiss Mahua Moitra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर हमला तेज करते हुए मांग रखी कि या तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता को सांसद पद छोड़ देना चाहिए या फिर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मोइत्रा के खिलाफ आरोप संसदीय प्रणाली को पूर्ण रूप से संकट में डालने की ओर इशारा करते हैं। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मामले के घटनाक्रम पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का ध्यान आकर्षित करने की मांग की और जोर देकर कहा कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। टीएमसी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में आई हल्की सी मंदी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम