Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए कब बंद होंगे उत्तराखंड के चारधाम के कपाट...

हमें फॉलो करें जानिए कब बंद होंगे उत्तराखंड के चारधाम के कपाट...
, मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (14:45 IST)
उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के मद्देनजर 9 नवंबर से बंद हो जाएंगे। 9 नवंबर को दोपहर करीब 12.15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होंगे।
 
राज्य के चारधाम में शामिल अन्य तीन मंदिर गंगोत्री के कपाट 8 नवंबर को दोपहर 12.15 और बद्रीनाथ के कपाट 20 नवंबर अपरान्ह 3.21 बजे व केदारनाथ के कपाट 9 नवंबर सुबह 8.30 बजे बंद हो जाएंगे।
 
इन तारीखों को मंदिरों के पुजारियों व ज्योतिषियों ने कुछ ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय किया है। वार्षिक चारधाम यात्रा को छ: महीनों के लिए अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए बंद किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBSE ने 9वीं और 11वीं के छात्रों की रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ाई