Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने और इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर, किसने कहा ऐसा

हमें फॉलो करें बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने और इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर, किसने कहा ऐसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 जनवरी 2024 (16:42 IST)
Grand alliance government in Bihar on the verge of collapse How : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता के.सी. त्यागी (K.C. Tyagi) ने नई दिल्ली में शनिवार को स्पष्ट किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर है और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया।
 
इंडिया गठबंधन भी टूटने की कगार पर : त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) भी टूटने की कगार है। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में इंडिया में शामिल दलों का गठबंधन लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जद (यू) अध्यक्ष कुमार जिस लक्ष्य और इरादे के साथ गैर-कांग्रेसी दलों को कांग्रेस के साथ लाने में सफल रहे थे, उसका अब कोई औचित्य नहीं रह गया है।

 
त्यागी ने कहा कि उनके नेता को गलत समझा गया। कुमार को कभी भी गठबंधन में पद की कोई लालसा नहीं रही, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े ने बार-बार उनका अपमान किया। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल काफी सशक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कैसे लड़ सकते हैं?

 
बिहार के मुख्यमंत्री कुमार पटना में कई दलों को एक साथ लाने में सफल रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद पूरी प्रक्रिया इतनी धीमी हो गई कि नेतृत्व और एजेंडे पर इंडिया गठबंधन की कोई संयुक्त बैठक ही नहीं हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar political crisis live : जीतनराम से संपर्क में RJD, तेजस्वी बोले हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया