Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल 17 और डीजल 10 पैसे महंगा

हमें फॉलो करें पेट्रोल 17 और डीजल 10 पैसे महंगा
, रविवार, 23 सितम्बर 2018 (18:50 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल की कीमत में रविवार को 17 और डीजल में 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन बढ़े हैं।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 82.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। गत 4 दिन स्थिर रहने वाले डीजल के दाम भी 10 पैसे बढ़ गए हैं। दिल्ली में डीजल 73.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 90 रुपए के करीब पहुंच गया है। वहां 1 लीटर पेट्रोल 89.97 रुपए पर रहा। डीजल 78.53 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का खत 6,358 डॉलर में नीलाम