Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UN में सीजफायर के लिए वोटिंग से दूर रहा भारत, प्रियंका गांधी नाराज

हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
नई दिल्ली , शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (10:58 IST)
Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने नई दिल्ली में शनिवार को कहा कि वे इससे स्तब्ध और शर्मिंदा हैं कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में गाजा में संघर्षविराम का आह्वान करने वाले प्रस्ताव पर मतदान से भारत दूर रहा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि जब मानवता के हर कानून को ध्वस्त कर दिया गया है तो ऐसे समय में अपना रुख तय नहीं करना और चुपचाप देखते रहना गलत है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया जिसमें इजराइल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्षविराम का आह्वान किया गया था।
 
प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए अपने पोस्ट में महात्मा गांधी के उस कथन का उल्लेख किया कि 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। उन्होंने कहा कि मैं स्तब्ध और शर्मिंदा हूं कि हमारा देश गाजा में संघर्षविराम के लिए हुए मतदान में अनुपस्थित रहा।'
 
प्रियंका ने कहा कि हमारे देश की स्थापना अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर हुई थी। इन सिद्धांतों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। ये सिद्धांत संविधान का आधार हैं, जो हमारी राष्ट्रीयता को परिभाषित करते हैं। वे भारत के उस नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में उसके कदमों का मार्गदर्शन किया है।
 
उन्होंने कहा कि जब मानवता के हर कानून को नष्ट कर दिया गया है, लाखों लोगों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा आपूर्ति, संचार और बिजली काट दी गई है और फिलिस्तीन में हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तब रुख अपनाने से इंकार करना और चुपचाप देखना गलत है। प्रियंका ने कहा कि यह उन सभी चीजों के विपरीत है जिनके लिए एक राष्ट्र के रूप में भारत हमेशा खड़ा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल हमास युद्ध : संयुक्त राष्‍ट्र में प्रस्ताव पारित, भारत ने वोटिंग से क्यों बनाई दूरी?