Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेलवे एसी ट्रेनों में महिलाओं को देने जा रहा है बड़ी सुविधा

हमें फॉलो करें रेलवे एसी ट्रेनों में महिलाओं को देने जा रहा है बड़ी सुविधा
, बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (11:27 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अब महिला यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में महिला श्रेणी के तहत सीटों का कोटा बढ़ा दिया है। शताब्दी, राजधानी, दूरंतो और एसी गाड़ियों में अब किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए हर कोच में 6 बर्थ रिजर्व रहेंगी। यह व्यवस्था अप्रैल के पहले हफ्ते से लागू होगी।


स्लीपर में यह सुविधा 45 साल से ऊपर की महिलाओं को पहले से थी। अब अन्य ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित होंगी। यह व्यवस्था अप्रैल के पहले हफ्ते से लागू होगी। रेलवे आरक्षित सीटों की संख्या को 4 से बढ़ा कर 6 कर दिया है। इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

नए निर्देशों के तहत मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में महिलाओं के लिए 6 स्लीपर क्लास बर्थ आरक्षित होंगी। वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों में 3 AC श्रेणी में 6 सीटें आरक्षित होंगी। राजधानी, दुरंतो और वातानुकूलित ट्रेनों में भी महिला कोटे में 6 बर्थ का कोटा बढ़ा दिया गया है।

सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर वाली महिला, प्रेग्नेंट महिला या फिर अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत ऐसी सभी ट्रेनें, जिनमें स्लीपर बर्थ हो वहां हर स्लीपर डिब्बे में 6 लोअर सीटें व 3AC श्रेणी के डिब्बे में 3 नीचे की सीटें वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदशहर हिंसा : गिरफ्तारी में देरी से योगी हुए नाराज, अधिकारियों को दिए निर्देश