Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Yoga Day 2023 Live : न्यूयॉर्क UN मुख्यालय में बोले PM मोदी- जो जोड़ता है वह योग

हमें फॉलो करें modi in un
, बुधवार, 21 जून 2023 (18:10 IST)
Yoga Day 2023 : अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया योग मंत्र। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज योग करते दिखाई दिया। योग दिवस से जुड़ी हर जानकारी...
यूएन मुख्‍यालय में नरेन्द्र मोदी ने नमस्कार के साथ हाथ जोड़कर अपने भाषण की शुरुआत की।
योग वैश्विक है। यह जीवन जीने का तरीका है। यह महज एक एक्सरसाइज नहीं है। 
मोदी ने कहा- जो जोड़ता है वह योग है। 
कार्यक्रम में आने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद। कुछ लोग बहुत दूर से आए हैं। 
कार्यक्रम में दुनिया के सभी देशों का प्रतिनिधित्व। 
webdunia

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी : अमेरिका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया को योग का संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

-योग कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की हालत बिगड़ी, योग दिवस के मौके पर मंत्री पारस समर्थकों के साथ कोनहारा घाट पहुंचे थे। पारस ने कहा कि गाड़ी गड्ढे में जाने के कारण समस्या हुई। ऐसे में वह योग नहीं कर पाए। योग करने की कोशिश की तो तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली एम्स जाकर इलाज कराएंगे। 
-सूरत में 1 लाख से ज्यादा ने एक साथ किया योग, बना विश्व रिकॉर्ड।
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ट्वीट कर योग दिवस की बधाई दी। कहा- योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है।
 
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग को भारत की ओर से दुनिया को दिया गया एक अनुपम उपहार करार देते हुए बुधवार को कहा कि योग किसी पंथ या समूह विशेष का नहीं है, बल्कि समस्त मानवता की अनमोल विरासत और स्वस्थ विश्व का आधार है।
-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों और विश्व समुदाय से विश्व एकता के प्रतीक योग को अपनाने का आह्वान किया।
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि योग विश्व को ‘भारत की सभ्यतागत देन’ है। यह शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनिवार्य रूप से समग्र जीवन पद्धति है। यह समस्त योग-प्रेमियों का कर्तव्य है कि वे दुनिया के कोने-कोने में योग का संदेश प्रसारित करें।
-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश दिया।
-उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।
-प्रधानमंत्री ने कहा ‍कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।
-उन्होंने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को 'ओशन रिंग ऑफ योगा' ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है। 
-उन्होंने कहा कि आज शाम को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा।
-भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया योग।
-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया।
-अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्‍टी ने किया योग।
-भारतीय सेना के जवानों ने पेगांग त्सो में किया योग।
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में किया योगाभ्यास।
-केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में योग किया।
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BTS के take two गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानिए BTS के 7 टॉप गाने