Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गो हत्या के कारण केरल में आई विनाशकारी बाढ़, भाजपा विधायक का विवादित बयान

हमें फॉलो करें गो हत्या के कारण केरल में आई विनाशकारी बाढ़, भाजपा विधायक का विवादित बयान
, सोमवार, 27 अगस्त 2018 (08:06 IST)
केरल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची हुई है, वहीं भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि खुले में गो हत्या के कारण राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई।
 
शनिवार को विजयपुरा में एक समारोह में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केरल में खुले में गो-हत्या होती है। क्या हुआ? एक साल के अंदर ऐसी स्थिति (बाढ़) आ गई, जो भी हिन्दू मान्यताओं को नुकसान पहुंचाएगा उन्हें ऐसे नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
webdunia
भाजपा विधायक पिछले साल की एक घटना का जिक्र कर रहे थे जिसमें लोगों के एक समूह ने गाय की हत्या की थी, इस पर काफी विवाद भी हुआ था। बासनगौड़ा ने कहा कि गायों से हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हुई थीं और किसी को दूसरे की धार्मिक मान्यताओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कर्नाटक में सत्ता में आती है तो गो हत्या बंद कर दी जाएगी। पिछले माह भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया था कि अगर वे गृहमंत्री होते तो वे बुद्धिजीवियों को गोली से मरवा देते, क्योंकि वे अपने देश की रक्षा के लिए जान देने वाले सैनिकों की बजाय आतंकवादियों के मानवाधिकारों के लिए काम करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, तीन की मौत...