Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, यूपी बिहार से लेकर ओडिशा तक हीटवेव

ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते स्‍कूलों में अवकाश की घोषणा

हमें फॉलो करें Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, यूपी बिहार से लेकर ओडिशा तक हीटवेव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (08:29 IST)
Weather Updates: सूरज (sun) के तेवर और भी तीखे होते जा रहे हैं। देश के पूर्वी से लेकर उत्‍तरी और दक्षिणी से लेकर पश्चिमी हिस्‍से तक में तपिश महसूस की जाने लगी है। यूपी व बिहार (UP and Bihar) से लेकर ओडिशा तक लू (Heat wave) जारी है। इन जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस (40 degrees) के पार पहुंच चुका है। गंगा से लगते तटीय मैदानी भाग में तेज गर्म हवा चलने से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ओडिशा (Odisha) में भीषण गर्मी के चलते स्‍कूलों में अवकाश की घोषणा करनी पड़ी है।

 
उत्‍तरप्रदेश में भी गर्मी से हालत खराब : उत्‍तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी गर्मी से हालत खराब है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। देश के दक्षिणी हिस्‍सों में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में तो पानी का संकट अभी से गहराने लगा है। वहीं राजस्‍थान में भी चढ़ते तापमान के साथ तेज हवा ने सामान्‍य जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
 
मैदानी हिस्‍सों में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी : सर्दी का मौसम खत्‍म होने के बाद देश के मैदानी हिस्‍सों में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। दक्षिण भारत के बाद अब उत्‍तरी और पूरबी भारत में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के बाद विभिन्‍न प्रदेशों के स्‍थानीय प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आमलोगों के लिए एडवायजरी जारी कर उन्‍हें अनावश्‍यक घर से न निकलने की सलाह दी है।

 
webdunia
दिल्‍ली और दक्षिण भारत का हाल : दक्षिण भारत के अधिकांश इलाके इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 19 अप्रैल 2024 के बीच हीट-वेव चलने का पूर्वानुमान है, वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कुछ राहत की स्थिति है। हवा सामान्‍य है जबकि अधिकतम तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
 
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ 5.8 किमी ऊपर है। यह समुद्र का स्तर अब लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र पर बने चक्रवाती परिसंचरण से आंतरिक कर्नाटक होते हुए केरल तक फैली हुई है। 18 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 18 से 21 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी : 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाल रहे हिंदू श्रद्धालुओं पत्थरबाजी, BJP ने ममता को घेरा