Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

#MeToo : 70 वकीलों की फौज लड़ेगी यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर का मुकदमा

हमें फॉलो करें #MeToo : 70 वकीलों की फौज लड़ेगी यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर का मुकदमा
, सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। MeToo कैंपेन के तहत यौन शोषण का आरोप झेल रहे विदेश राज्यमंत्री और पत्रकार एमजे अकबर आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसके लिए अकबर ने 70 वकीलों की फौज खड़ी कर दी है, जो उनका मुकदमा लड़ेगी। 
 
 
रमानी पहली महिला हैं, जिन्होंने एमजे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद तो यह सिलसिला शुरू हो गया और करीब दर्जनभर महिलाओं ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा दिए। प्रिया रमानी का आरोप था कि एमजे ने इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। 
 
रविवार को विदेश दौरे से लौटने के बाद अकबर ने सफाई भी दी, साथ ही इस्तीफे की मांग को भी नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दरअसल, कुछ लोगों को सबूत के बिना आरोप लगाने का संक्रामक बुखार हो गया है। उन्होंने कहा था कि वे आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ अपने वकील के माध्यम से कार्रवाई करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नन रेप केस : आरोपी पादरी को केरल HC ने दी जमानत, जमा करवाना होगा पासपोर्ट