Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेहा हीरेमथ हत्याकांड से डरी लड़की ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, बौखलाए आफताब ने सड़क पर पीटा

हमें फॉलो करें Neha Hiremath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (12:47 IST)
Photo : Soical media 
Neha Hiremath murder : कर्नाटक में नेहा हीरेमथ हत्‍याकांड खबरों में है। इसे लेकर सियासत भी तेज है। दरअसल, एक मुस्‍लिम लड़के फयाज ने वहां के कांग्रेस नेता की बेटी नेहा हीरेमथ की हत्‍या कर दी थी। नेहा एमसीए की छात्रा थी। कॉलेज परिसर में ही फयाज ने उसकी हत्‍या कर दी थी।

इस घटना से डरी एक और हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड आफताब से ब्रेकअप कर लिया। जब वो उसके दिए हुए गिफ्ट लौटाने गई तो गुस्साए आफताब ने उस पर हमला कर दिया और बीच बाजार में पीट दिया। हालांकि लड़की को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भी कर्नाटक के हुबली की है। आफताब फल फ्रूट बेचता है।

क्‍या कहा पीड़ित लड़की ने : पीड़ित लड़की ने पुलिस जांच में बताया कि उसके साथ पढ़ने वाली एक अन्य मुस्लिम लड़की ने उसकी दोस्ती आफताब से करवाई थी। छात्रा ने बताया कि आफताब दो साल से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा ने बताया कि आफताब ने उसे कई गिफ्ट्स भिजवाए थे। उसे प्रोपज किया लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया था। आफताब ने उससे कहा कि वह सिर्फ उसकी दोस्ती चाहता है। छात्रा ने बताया, 'हालांकि, नेहा की हत्या की घटना के बाद, मुझे आफताब के इरादों पर संदेह हुआ और मैंने उसे हमारे बीच के सभी संबंधों को खत्म करने के लिए कहा।'

पहले गिफ्ट मांगे फिर पीटा : छात्रा ने पुलिस को आगे बताया कि आफताब ने उसे गिफ्ट्स दिए थे, जिसे उसने वापस मांगे। उसने बताया कि जब वो उसे गिफ्ट्स वापस करने गई और उससे हमारी दोस्ती खत्म करने के लिए कहा, तो उसने मेरे साथ मारपीट की। उसने सड़क पर सरेआम मेरे सिर पर एक भारी वस्तु से मारा।

गिफ्ट्स में आग लगाकर भाग गया : आफताब ने सड़क किनारे लड़की के लौटाए गए उपहारों में भी आग लगा दी। जब आसपास गुजर रहे लोगों ने आफताब को देखा कि वह किसी लड़की को पीट रहा है तो वे दौड़े। इस दौरान आफताफ वहां से भाग निकला। लड़की को कथित हमले से बचाने के लिए हस्तक्षेप करने वाले राहगीरों में से एक ने कहा कि उसने अचानक एक लड़के को सार्वजनिक स्थान पर एक लड़की पर हमला करते देखा। उसने कहा, 'मैं उसकी मदद करने के लिए भागा और उसे दूर धकेल दिया।' उन्होंने दावा किया कि हमलावर आफताब के पास एक चाकू भी था।

जबरन दिए थे गिफ्ट : पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की कि आफताब ने उसे जबरन बैग और अन्य सामान उपहार में दिए थे। उसने बताया कि आफताब उस पर लगातार रिलेशनशिप के लिए प्रेशर डाल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।

नेहा हिरेमथ हत्याकांड : हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी नेहा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फयाज को घटनास्थल से भागने से पहले नेहा को उसके कॉलेज परिसर में कई बार चाकू मारते हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Edited by: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो मामले में पिता ने लिया एक्शन, एक्स यूजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत