Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन की मदद से पीओके में 6 बांध बना रहा है पाकिस्तान

हमें फॉलो करें चीन की मदद से पीओके में 6 बांध बना रहा है पाकिस्तान
नई दिल्ली , बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (15:19 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चीन की सहायता से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सिंधु नदी पर 6 बांधों को निर्माण कर रहा है और इस बारे में दोनों देशों के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है।
 
विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बुधवार को लोकसभा में राहुल कासवां के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि उपलब्ध सूचना के अनुसार पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)  में सिन्ध नदी पर 6 बांधों का निर्माण कर रहा है। इन परियोजनाओं के लिए चीन द्वारा  सहायता दी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि भारत का यह स्पष्ट रुख रहा है कि यह क्षेत्र पाकिस्तान के अवैध कब्जे में  है और वहां किसी भी प्रकार की गतिविधि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का  उल्लंघन है। मंत्री ने कहा कि हमने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान और चीन  दोनों को पत्र लिखे हैं। सरकार अपने रुख पर कायम है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबर, संगठित क्षेत्र में होगा 1 करोड़ नए रोजगार का सृजन