Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने दी दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की सौगात, क्या है 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाले गंगा विलास क्रूज में खास

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने दी दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की सौगात, क्या है 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाले गंगा विलास क्रूज में खास
, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (10:35 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे क्रूज गंगा विलास क्रूज का उद्घाटन किया गया। यह क्रूज 51 दिनों में 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। जानिए क्या है 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं वाले गंगा विलास क्रूज में खास?
 
इस लंबे सफर में एमवी गंगा विलास क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे 50 पर्यटक स्थलों से होकर गुजरेगा। इसका सफर 13 जनवरी को वाराणसी से शुरू होगा और इसके 1 मार्च को अपने गंतव्य डिब्रूगढ़ पहुंचने की संभावना है। अपने सफर में गंगा विलास क्रूज करीब 27 नदियों से गुजरेगा।
 
इस सफर में वह प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, तंत्र गतिविधियों के लिए मशहूर मायोंग और नदी में बने द्वीप माजुली भी जाएगा। इससे देश में नदी पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाओं का द्वार खुलेगा।
 
क्रूज को इस तरह से तैयार किया गया है कि दुनिया के सामने देश की सर्वश्रेष्ठ चीजें प्रदर्शित हों। यह यात्रा पर्यटकों को एक भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता के अनुभव का अवसर प्रदान करेगी।
 
क्रूज में 3 डेक और 18 सुइट्स : क्रूज में तीन डेक और 18 सुइट्स हैं। इसमें 36 पर्यटकों को ले जाने की क्षमता है और सभी 5 स्टार होटल जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। पहली यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल हैं, जो यात्रा की पूरी अवधि के दौरान इसमें रहेंगे।
 
webdunia
5 साल के लिए 60 प्रतिशत सुइट बुक : गंगा विलास क्रूज को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। आगामी 5 सालों के लिए इसके 60 फीसदी सुइट पहले ही बुक करा लिए गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Makar Sankranti: लोगों और पक्षियों पर खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लगाया नायलॉन के मांझे पर प्रतिबंध