Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री

हमें फॉलो करें राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री
नई दिल्ली , शनिवार, 19 मई 2018 (17:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस के विधायकों को खरीदने की मोदी ने खुली छूट दी थी। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक के जनादेश का अपमान किया था। घमंड की सीमा होती है। भाजपा और आरएसएस को कर्नाटक के घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए। राहुल ने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण को कर्नाटक में रोका गया। भाजपा को हमने एकजुट होकर हराया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए कि देश की संस्थाएं सुप्रीम कोर्ट, संसद आदि आपसे बड़े हैं। आप देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट से बड़े नहीं हैं। हमने कर्नाटक की जनता की आवाज की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि समूचा विपक्ष भाजपा को मिलकर हराएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर मैरियट में 'मारवाड़ी फूड फे‍स्टिवल'