Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Misogynist का मतलब क्या है, क्यों स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया?

हमें फॉलो करें Misogynist का मतलब क्या है, क्यों स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया?
नई दिल्ली , बुधवार, 9 अगस्त 2023 (17:04 IST)
Meaning of the word misogynist: अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बुधवार को लोकसभा में तीखी बहस हुई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। जवाब में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। 
 
स्मृति ईरानी ने बहस के दौरान राहुल गांधी के लिए मिसॉजिनिस्ट (Misogynist) शब्द का उपयोग किया था। अब कई लोग यही खोज कर रहे हैं आखिर स्मृति ने राहुल के लिए इस शब्द का उपयोग क्यों और किसलिए किया था। आखिर इसका अर्थ क्या है? बुधवार को राहुल पर भाजपा की महिला सांसदों ने फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया था। 
 
स्मृति ने भी राहुल पर अभद्रता का आरोप लगाया था। उन्होंने मिसॉजिनिस्ट (Misogynist) शब्द का उपयोग किया था। दरअसल, इस शब्द का अर्थ नारी द्वेषी अथवा नारी से द्वेष रखने वाला, नारी से घृणा रखने वाला होता है। 
 
अंग्रेजी में इसके पर्यायवाची अन्य शब्द woman-hater, anti-feminist, male chauvinist आदि है। उल्लेखनीय है कि अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के तीखे संबोधन के बाद राहुल भाजपा की महिला सांसदों के निशाने पर आ गए थे। 
 
भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात कर राहुल गांधी की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने शरद पवार को PM नहीं बनने दिया