Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शख्स ने पत्नी के सामने किया महिला से रेप, बुर्का पहनाया, धर्म बदलने को किया मजबूर

हमें फॉलो करें Neha Hiremath
, सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (14:01 IST)
woman raped and force to pay namaz : कर्नाटक में नेहा हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था और एक दूसरा हैरान करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मुस्‍लिम शख्‍स ने एक महिला के साथ उसकी पत्‍नी के सामने रेप किया। उसे बुर्का पहनाया, मांग में सिंदूर भरने से रोका और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, शख्‍स ने महिला को ब्‍लैकमेल करने की नीयत से उसकी अंतरग तस्‍वीरें लीं और धमकी दी। पीडित महिला की उम्र 28 साल है और वो विवाहित है।

पति के सामने दुष्‍कर्म : मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने मामले की शिकायत की है जिसके बाद रफीक नाम के शख्‍स समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप लगाया है रफीक ने उसकी पत्नी के सामने उसके साथ बलात्कार किया और उसे बुर्का पहनने और माथे पर ‘कुमकुम’ नहीं लगाने के लिए मजबूर किया।

ब्लैकमेल करता था रफीक : आरोपी की पहचान रफीक नाम के शख्‍स से हुई है। आरोपी रफीक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसने महिला की अश्लील तस्वीरें ले लीं, जिनका इस्तेमाल वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए करता था, और मांग करता था कि वह हिंदू धर्म से इस्लाम में धर्म में आ जाए। पुलिस ने कहा कि रफीक और उसकी पत्नी ने 2023 में महिला को बेलगावी स्थित अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया और मांग की कि वे जो भी कहें, वही करें।

नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर : महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ बलात्कार किया था, जब वे तीनों एक साथ रहते थे। बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने कहा कि इस साल अप्रैल में दंपति ने कथित तौर पर महिला को ‘सिंदूर’ नहीं लगाने के लिए कहा और उसे बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
Edited by: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब नहीं आती शर्म! पत्नी और बहन के लिए पुरुष बेझिझक खरीद रहे सैनिटरी पैड