Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टॉनिक से कम नहीं ये पौधा, नाम सुनते ही आ जाएगी हंसी!

गुलाबी फूल वाला यह पौधा जहर के असर को भी करता है कम

हमें फॉलो करें Behaya Plant Uses

WD Feature Desk

Behaya Plant Uses
  • घाव ठीक करने के लिए बेहया फायदेमंद है।
  • इस पौधे में दर्द कम करने वाले गुण मौजूद हैं।
  • जहर को कम करने के लिए बेहया फायदेमंद है।
Behaya Plant Uses : भारत में, बेहया का पौधा बड़ी ही आसानी से हर जगह दिखाई देता है। इसका फूल गुलाबी रंग का होता है और इसकी खूबसूरती को और भी निखार देता है। यह पौधा आमतौर पर सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर, नदियों, तालाबों, नहरों आदि के किनारों पर उग जाता है। इसे बेहया या बेशर्म भी कहा जाता है। ALSO READ: अनंतमूल का पौधा इन 5 रोगों के लिए है फायदेमंद

Behaya Plant किसी भी मौसम में सूखता या मुरझाता नहीं है, लेकिन यह जहरीला होता है, इसलिए इंसान और जानवर दोनों ही इसे नहीं खाते हैं। हालांकि, इसकी पत्तियां, टहनियां और दूध का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में किया जाता है। बेहया से कीटनाशक भी बनाया जाता है जो किसानों की मदद करता है। इसके अलावा, यह कई रोगों को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
 
1. घाव भरने में लाभकारी : बेहया में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं, जैसे कि घाव ठीक करने के लिए। ये गुण घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं। इसके पत्तियों को घाव पर लगाने से आराम मिल सकता है।
webdunia
2. दर्द से राहत : इस पौधे में दर्द को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसके पत्तों को दर्द वाली जगह पर गर्म करके लगाने से दर्द से राहत मिलती है। 
 
3. सूजन करे कम : सूजन को कम करने के लिए भी, इसकी पत्तियों को गर्म करके सूजी हुई त्वचा पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है। बेहया की पत्तियों से बने लेप को सूजन वाली जगह पर लगाने से भी सूजन कम होती है। यह स्वेलिंग को 3 से 4 घंटे में ही ठीक करने लगता है।
 
4. जहर कम करने में : जहर को कम करने के लिए, बेहया फायदेमंद है। इसकी टहनियों और पत्तों से निकलने वाले दूध को कटी हुई जगह पर लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है। इसके अलावा, कहा जाता है कि बिच्छु के डंक मारने पर इस दूध को उस जगह पर लगाने पर जहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। 
 
5. दांतों की समस्या से राहत : दांतों की समस्या को भी दूर करने के लिए, बेहया के पौधे का उपयोग किया जा सकता है। इससे पायरिया की समस्या में आराम मिल सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोज खाली पेट खाएं 2 तुलसी के पत्ते, शरीर में दिखने लगेंगे ये बदलाव