Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण दशमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा, प्रेस स्वतंत्रता दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

नवरात्रि फूड 2023: मोरधन की खस्ता कचोरी, नोट करें रेसिपी

हमें फॉलो करें नवरात्रि फूड 2023: मोरधन की खस्ता कचोरी, नोट करें रेसिपी
Navratri Vyanjan 2023: नवरात्रि में अधिकतर लोग उपवास रख कर फलाहार ग्रहण करते हैं। आइए शारदीय नवरात्रि पर्व पर घर में बनाएं तरह-तरह के फलाहारी व्यंजन। आज यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं मोरधन यानी समा के चावल की कचोरी बनाने की आसान विधि। जानिए कैसे तैयार करें खस्ता और टेस्टी कचोरी...
 
सामग्री : 150 ग्राम मोरधन/ समा के चावल, 3 आलू मध्यम आकार के, राजगिरे का आटा 100 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, कालीमिर्च, लौंग, लाल मिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा सभी चीजें एक-एक छोटा चम्मच, नमक अंदाज से, 2-3 हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए।
 
विधि : सबसे पहले रधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कढ़ाई में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें। खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें। ठंडा होने पर बड़े आकार की गोलियां बना लें। 
 
अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर छोटी पपड़ी बेलें। हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें। अब गरम तेल में धीमी आंच पर गुलाबी होने तल लें। लीजिए आपके लिए तैयार हैं समा के चावल/ मोरधन की गरमा-गरम टेस्टी खस्ता कचोरी। अब इसे हरी चटनी या दही के रायते के सर्व करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shardiya Navratri 2023: शरद नवरात्रि में होगी नवदुर्गा के इन 9 स्वरूपों की पूजा