Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चेटी चंड : सिन्धी नववर्ष, 9 जरूरी बा‍तें

हमें फॉलो करें चेटी चंड : सिन्धी नववर्ष, 9 जरूरी बा‍तें
webdunia

खुशबू जैसानी

1. चेटी चंड एक ऐसा उत्सव है, जो केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे  पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाया जाता है।
 
2. चेटी चंड उत्सव को सिन्धी अपने नववर्ष के रूप में मनाते हैं और इस दिन  जल की भी पूजा की जाती है, क्योंकि जल से ही हमारा जीवन है।
 
3. बहुत से परिवारों में बेहराना साहिब भी रखा जाता है जिसमें अखंड जोत जलाई जाती है और भजन संगीत के साथ जश्न मनाया जाता है। 
 
4. इस दिन लोग नए कपड़े नहीं खरीदते और न हेयरकट करवाते हैं। इसके साथ ही साबुन और तेल का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं।
 
5. सिन्धियों के साथ ही मुसलमान भी चेटी चंड उत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति से मनाते हैं। 
 
6. सिन्धियों के देवता झूलेलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ये त्योहार मनाया जाता है।
 
7. हर शहर में सिन्धी समाज पूरी एकता के साथ जुलूस निकालता है जिसमें नाच-गाना, आतिशबाज़ी और सिन्धी पकवानों का पूरा आनंद उठाया जाता है।
 
8. झूलेलाल भगवान वरुण देवता के अवतार हैं, जो जल के देवता हैं। 
 
9. झूलेलाल की समाधि पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में है, जहां हिन्दुओं के साथ  ही बड़ी तादाद में मुसलमान भी श्रद्धा-भक्ति का भाव प्रकट करने आते हैं।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों मनाएं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही नया वर्ष?