Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू

हमें फॉलो करें Punjab board exam

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (15:37 IST)
  • पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित
  • 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से
  • बोर्ड की सभी स्कूलों को हिदायत
Date of Punjab Board examinations announced: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए 10वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 5 मार्च 2024 तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी।
 
पंजाब शिक्षा बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को हिदायत दी है कि वे सभी विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए। डेटशीट के साथ ही अन्य जानकारी के लिए और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देखी जा सकती है। 
 
डेट शीट डाउन लोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (उपरोक्तानुसार) जाएं और PSEB बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट लिंक पर Click करें। तारीखें मिलने के बाद उस फाइल को आप अपनी सुविधानुसार डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकाररिक वेबसाइट पर अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। 
 
ठंड ने बढ़ाई विद्यार्थियों की मुश्किल : दूसरी ओर, पंजाब में ठंड के कारण विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। अध्यापक संगठनों ने ठंड को देखते हुए सरकार से स्कूलों में छुट्टियां करने की मांग की है। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा भयंकर ठंड के बावजूद छुट्टियां करने की बजाय स्कूलों के समय में जरूर बदलाव किया है। बावजूद इसके ठंड में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह ने पेश किया तुअर दाल खरीद मंच, किसानों को होगा बड़ा लाभ