Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मस्जिद पर लिखा जय श्रीराम, FIR दर्ज

हमें फॉलो करें UP में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मस्जिद पर लिखा जय श्रीराम, FIR दर्ज
बागपत (उप्र) , शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (20:53 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सरूरपुर कलां गांव की एक मस्जिद के मुख्य द्वार समेत दीवारों पर जय श्रीराम लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में राज्य पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। सरूरपुर कलां गांव के निवासी बाबू खां ने बताया कि बाजार में आज (शुक्रवार)सुबह जब वह मस्जिद का दरवाजा खोलने के लिए आया, तभी उसने दरवाजे पर जय श्रीराम लिखा देखा, जिसे उसने कपड़े से मिटा दिया।
 
उन्होंने कहा कि मस्जिद की दीवारों पर कई जगह जय श्रीराम लिखा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद की दीवार पर पुताई कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना बागपत कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सरूरपुर में एक धार्मिक स्थल पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक नारे लिखे हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में धार्मिक आयोजन में हंगामा, 2 महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल