Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर

हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने पटना-गया एनएच-83 को जाम किया

हमें फॉलो करें पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (09:10 IST)
JDU leader shot dead in Patna: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में जदयू (JDU) के युवा नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या (murder) कर दी है। इस हत्याकांड में सौरभ का साथी मुनमुन कुमार गंभीर रूप से घायल है तथा उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

 
JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने पर मसौढ़ी के एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ एक रिसेप्शन में शामिल होने आए थे। लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और मुनमुन कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। उन्हें कंकड़बाग उमा अस्पताल ले जाया गया हालांकि तब तक सौरभ कुमार की मृत्यु हो गई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
 
रात 12.30 बजे गोली मारी : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़ईया पुल, पैमार गांव की बताई जाती है। बताया जाता है कि यहां 2 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पहले सौरभ को गोली मार दी और फरार हो गए। यह घटना देर रात तकरीबन 12.30 बजे की बताई जाती है।

 
सौरभ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे : बताते हैं कि 33 साल के सौरभ कुमार सौरभ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया करते थे। वह अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक शादी के रिसेप्शन से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई, वहीं उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 2 गोलियां लगी हैं जिनकी हालत गंभीर है।
 
पटना-गया एनएच-83 को जाम किया : इस हत्याकांड के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं और शव को एम्बुलेंस में रोड पर रखकर पटना-गया एनएच-83 को जाम कर दिया गया है। ग्रामीण अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पुनपुन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने और मार्ग खोलने में जुटी हुई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को पटरी से उतारा, दिल्‍ली में पारा 40 के पास