Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान को कलिंग सेना ने दी ओडिशा न आने की धमकी, 17 साल पुरानी है दुश्मनी

हमें फॉलो करें शाहरुख खान को कलिंग सेना ने दी ओडिशा न आने की धमकी, 17 साल पुरानी है दुश्मनी
भुवनेश्वर , शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (07:29 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के आने की खबर पर बवाल मच गया। ओडिशा के एक स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने धमकी दी है कि अगर अभिनेता शाहरुख खान अगले सप्ताह यहां होने वाले कार्यक्रम में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे और स्याही फेंकी जाएगी। 
 
कलिंग सेना नाम के इस संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने कहा है कि खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। संगठन में इस बाबत एक नवम्बर को पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई है।
 
शाहरुख खान का यहां अगले सप्ताह 2018 पुरुष हॉकी विश्व कप समारोह में आने का कार्यकम है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईआईएम (आई) के अगले निदेशक होंगे हिमांशु राय