Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में बदले कई जगहों के नाम, योगी के मंत्री नाराज

हमें फॉलो करें यूपी में बदले कई जगहों के नाम, योगी के मंत्री नाराज
बलिया , बुधवार, 14 नवंबर 2018 (11:38 IST)
बलिया। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शहरों के नाम में बदलाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च की जाती, तो देश के हालात में बदलाव आता।
 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिये आज योगी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा 'भारत गंगा जमुना तहजीब पर बना है। जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लायी जाती तो देश के हालात में बदलाव आता।' 
 
उन्होंने ट्वीट के अंत में लिखा है कि 'दीपावली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिए, अपना हिंदुस्तान।'
 
मंत्री राजभर के योगी सरकार पर हमले को राजनैतिक जानकार भाजपा के हालिया कदम से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा ने पिछले दिनों अपने मंत्रियों को लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया है।
 
राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को घोसी लोकसभा सीट और सलेमपुर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। ओम प्रकाश के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। ओम प्रकाश के अनिल राजभर से रिश्ते तल्ख समझे जाते हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रही उथल-पुथल