Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन सेंसेक्स 179 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में

हमें फॉलो करें Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन सेंसेक्स 179 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में
मुंबई , सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (10:47 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार (Share bazaar) गिरावट के साथ खुले। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 179.06 अंक टूटकर 63,603.74 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 49.26 अंक के नुकसान से 18,998 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और ऐक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,500.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव