Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जबलपुर की तीरंदाज मुस्कान को 75 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी मप्र सरकार

हमें फॉलो करें जबलपुर की तीरंदाज मुस्कान को 75 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी मप्र सरकार
, बुधवार, 29 अगस्त 2018 (16:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जकार्ता एशियाई खेलों में महिला कम्पाउंड तीरंदाजी में रजत पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य राज्य तीरंदाज अकादमी की जबलपुर निवासी मुस्कान किरार को 75 लाख रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
 
 
चौहान ने आज मुस्कान को बधाई देते हुए उन्हें प्रदेश के खेल जगत का गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान किरार जैसे खिलाड़ियों के खेल कौशल से मध्यप्रदेश अब राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना पाने में सफल हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेडलाइट इलाके में पकड़े गए जापानी बास्केटबॉल खिलाड़ी एक साल के लिए निलंबित